हिंदी में कैरियर


हिंदी हमारी मातृभाषा है, हमारी अस्मिता है। ये तो हम बहुत समय से सुनते आ रहे हैं, लेकिन बात जब जब हिंदी माध्यम या हिंदी भाषा में पढ़ाई की आती है तो अधिकतर लोग नाक-भौं सिकोड़ने लगने हैं, भला हिंदी में पढ़कर क्या मिलेगा? एक अच्छा कैरियर तो अंग्रेजी में ही बन सकता है। क्या वाकई ये वास्तविकता है या इस क्षेत्र में लोगों की अज्ञानता।


हां, यह सच है कि अंग्रेजी में मौके ज्यादा है पर अगर आप हिंदी बोलते, लिखते, पढ़ते हैं तो आपके पास अच्छा विकल्प नहीं है ये सही नहीं है। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसमें खूब मौके हैं।


हिंदी भाषा में कहाँ कहाँ अवसर है इस पर बात करने से पहले कुछ डाटा हैं जिनको जान लेना आवश्यक है।


      



90% इंटरनेट यूजर भारतीय भाषा में इंटरनेट का उपयोग करते हैं और इसमें हिंदी प्रथम स्थान पर है, अंग्रेजी दूसरे पर।


दुनिया की टॉप कंसल्टिंग कंपनी KPMG के अनुसार इस वर्ष यानी 2021 में हिंदी इंटरनेट यूजर की संख्या 21 करोड़ होगी जबकि अंग्रेजी यूजर की संख्या 19 करोड़। यानी कि जितनी बड़ी संख्या उतनी बड़ी मार्केट।



ये भी पढ़ें




हिंदी भाषा में कैरियर के अवसर


1. मीडिया 


मीडिया 3 प्रकार की होती है, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

एवं वेेब पोर्टल

प्रिंट मीडिया - प्रिंट मीडिया में अखबार एवं पत्र- पत्रिकाएं आती हैं। 


  

अभी आप जब यह लेख पढ़ रहे हैं तो आपको जानकारी होनी चाहिए कि इस समय देश में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले 5 समाचार पत्रों में से 4 हिंदी के हैं। इसी से यह बात समझ सकते हैं कि इस क्षेत्र में कितने अवसर हो सकते हैं।


हिंदी पत्रकारिता से सम्बंधित कोई भी कोर्स करके इस क्षेत्र में एक अच्छा कैरियर बनाया जा सकता है।



इलेक्ट्रॉनिक मीडिया -  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यानी कि टीवी न्यूज चैनल। आप टीवी खोलेंगे तो पाएंगे कि अधिकतर चैनल हिंदी के हैं। 


मास कम्युनिकेशन से सम्बंधित कोर्स करके इसमें रिपोर्टर, एंकर, संपादक आदि पोस्ट पर अच्छा कैरियर बना सकते हैं।



● वेब पोर्टल- वेब पोर्टल यानी इंटरनेट मीडिया, मीडिया के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है, आज सभी अखबार, न्यूज़ चैनल्स, पत्र पत्रिकाएं अपना खुद का पोर्टल लांच कर रहे हैं, यहां तक कि हर रोज एक नया वेब पोर्टल लांच हो रहा है। इससे इसमें भी बेशुमार मौके हैं।


द लल्लनटॉप वेब पोर्टल के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है।



Watch full video on YouTube




2. ब्लॉग


अगले तीन साल में 30 करोड़ नए इंटरनेट यूजर होंगे जिसमें से अधिकतर हिंदी के हैं। इसी से आप इस क्षेत्र में आने वाले मौके के बारे में जान सकते हैं। ब्लॉगिंग आज के समय में एक बेहतरीन कैरियर ऑप्शन है। आप इसको फुल टाइम या पार्ट टाइम अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं और इसमें आने के लिए किसी विशेष डिग्री की भी कोई आवश्यकता नहीं होती।


किसी भी क्षेत्र के बारे में आप ब्लॉगिंग कर सकते हैं। जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी, फ़िल्म, मीडिया, ट्रैवलिंग, साहित्य, इत्यादि। एक अच्छे ब्लॉगर की इनकम लाखों में होती है। इसको शुरू करने के लिए किसी इन्वेस्टमेंट की भी आवश्यकता नहीं है, फ्री में ही अपना ब्लॉग बनाकर इसकी शुरुआत की जा सकती है। अगर आप किसी प्रोडक्ट की ब्लॉगिंग कर रहे हैं तो एफिलिएट मार्केटिंग से भी अच्छी इनकम हो सकती है।



3. कंटेंट राइटर 


ब्लॉगिंग में आप स्वयं का ब्लॉग या वेबसाइट बनाकर लिखते हैं वहीं कंटेंट राइटिंग में दूसरे के लिए लिखना होता है। 

naukari.com

shine.com

Naukarihub.com

Timesjobs.com

Freshersworld.com


इन साइट्स पर जाकर कंटेंट राइटिंग से सम्बंधित जॉब ढूंढ सकते हैं।



4. हिंदी वीडियोप्रेन्योर - यूट्यूबर


इंडिया में 26 करोड़ लोग हर महीने यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं। भारत में दुनिया के किसी भी अन्य देश के मुकाबले डाटा सबसे सस्ता है, यही वजह है कि लोग ब्लॉग पढ़ने के बजाय यूट्यूब पर ज्यादा आते हैं। यहाँ तक कि दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन वाला चैनल हिंदी का टी सीरीज

है।


यूट्यूब एक ऐसा कैरियर ऑप्शन है जहां पर न आपको किसी विशेष डिग्री की आवश्यकता है न ही श्रेष्ठ भाषा कौशल की। अपनी बोलचाल की भाषा से ही आप शुरुआत कर सकते हैं। 


बात कंटेंट की करें तो इसकी कोई कमी ही नहीं है, दुनिया में ऐसा कोई विषय, क्षेत्र नहीं है जिस पर आप वीडियो न बना सकें।


एक औसत यूट्यूबर 40-50 हजार आसानी से कमा सकते हैं। साथ ही इसमें पब्लिसिटी भी खूब रहती है।



5. सिनेमा और टीवी


यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि आज भारत में सिनेमा और टीवी का कितना बड़ा बाजार है। इस क्षेत्र में स्क्रिप्ट राइटिंग, डॉयलॉग राइटिंग, लिरिक्स राइटिंग के जरिये कैरियर बनाया जा सकता है।



6. विज्ञापन


किसी भी कंपनी, उत्पाद, प्रोडक्ट, पार्टी के आगे बढ़ने में विज्ञापन का बहुत योगदान होता है। अगर आपमें क्रिएटिविटी है , तो इस क्षेत्र में अच्छे अवसर हैं।



7. अनुवाद


अनुवाद एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें दुनियाभर में आपके लिए मौके हैं। सभी छोटी बड़ी कंपनियों को अनुवादक की आवश्यकता होती है। साथ ही प्रसिद्ध पुस्तकों, फिल्मों आदि का भी अनुवाद होता रहता है। इस क्षेत्र में भारत के साथ-साथ विदेशों एवं सयुंक्त राष्ट्र संघ में भी जॉब के अच्छे अवसर हैं। 



लेकिन इसमें हिंदी के साथ एक अन्य भाषा में भी विशेषज्ञता होना आवश्यक है। अगर आप हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी अच्छे हैं तो इसमें आपके लिए बेशुमार अवसर है।


इसमें जाने के लिए हिंदी से ग्रेजुएशन करने के बाद अनुवाद में डिप्लोमा करके जाया जा सकता है।



8. Interpretation - इंटरप्रेटेशन


यह भी अनुवाद सरीखा ही होता है लेकिन इसमें लिखने के बजाय आपको बोलकर काम करना पड़ता है। देश दुनिया के दौरे पर जाने वाले राजनीतिज्ञों, राजनयिकों, डेलीगेट्स, व्यापारियों के साथ एक इंटरप्रेटेशन अवश्य जाता है। 


इसमें भी हिंदी के साथ एक अन्य भाषा में विशेषज्ञता होना आवश्यक है साथ ही कम्युनिकेशन स्किल भी बेहतरीन होनी चाहिए।


अगर आप इसमें अच्छे हैं तो टूर एंड ट्रैवलिंग के क्षेत्र में भी एक गाइड के तौर पर कैरियर बनाया जा सकता है।



9. लेखन कार्य


किताबें लिखना, अखबारों के लिए फीचर लिखना,विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के साथ साथ कविता एवं कवि सम्मेलन में खूब मौके हैं।



10. फ्रीलांसिंग


फ्रीलांसिंग में बिना कहीं जॉब के  स्वत्रंत रूप से कार्य होता है, जिसमें अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय कर सकते हैं। इसको पार्ट टाइम भी किया जा सकता है।

Freelancer.in

Upwork.com

Fiverr.com

इन वेबसाइट्स पर जाकर फ्रीलांसिंग का कार्य खोज सकते हैं।



11. सरकारी नौकरी


हिंदी से पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी के भी द्वार खुल जाते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती करता है। वहीं भारत सरकार के कई अन्य विभागों के साथ-साथ लोकसभा एवं राज्यसभा में भी हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती होती है।


इसके अलावा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिंदी की जानकारी होना आवश्यक है।


इसके अतिरिक्त केंद्रीय हिंदी संस्थान,

केंद्रीय हिंदी निदेशालय, 

नेशनल बुक ट्रस्ट,

प्रकाशन विभाग भारत सरकार,

राज्य हिंदी अकादिमयों में भी अवसर मिलते हैं।


12. टीचिंग 


हिंदी भाषा में टीचिंग के क्षेत्र में भी शानदार मौके हैं। प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा में महाविद्यालय एवं विश्विद्यालय में शिक्षक बना जा सकता है। इसके लिए आवश्यक योग्यता पदों के अनुसार TGT, PGT, JRF, M.Phill , P.Hd इत्यादि हैं।


अब विदेशी विश्विद्यालयों में भी हिंदी की पढ़ाई होती है तो वहां भी हिंदी शिक्षक के रूप में मौके हैं।



13. प्रकाशन हाउस


प्रकाशन हाउस में संपादन, प्रूफ रीडर आदि पोस्ट पर अवसर मिलते हैं।



14. स्पीच राइटर 


सभी उद्योगपति, राजनीतिज्ञ, डेलीगेट्स को अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए स्पीच की आवश्यकता होती है, जिसको स्पीच राइटर्स लिखते हैं। 


सभी क्षेत्रों में पब्लिक की बढ़ती भूमिका के मद्देनजर यह एक हाई डिमांड सेक्टर है।


भारत एक हिंदी प्रधान देश है, अतः यहां पर हिंदी स्पीच प्रोफेशनल राइटर्स की काफी मांग है।


हिंदी से ग्रेजुएशन करने के बाद पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा करके इस क्षेत्र में कैरियर बनाया जा सकता है।



आवश्यक योग्यता 


  • इस क्षेत्र में जाने के लिए अच्छी हिंदी के साथ उस विषय की भी बेहतरीन समझ होनी चाहिए जिसपर स्पीच तैयार करनी है।


  • वक्ता और श्रोता के बारे में पहले से जान लेना काम को और आसान कर सकता है।



15. वॉइस ओवर आर्टिस्ट


आजकल लगभग सभी हॉलीवुड एवं साउथ की फिल्मों की बॉलीवुड में डबिंग होती है जिसके लिए वॉइस ओवर आर्टिस्ट की आवश्यकता होती है।


इस समय कुछ नए प्लेटफार्म भी आये हैं जिनमें आवाज ही मुख्य होती है। जैसे- 


Kuku Fm

Musically

Podcast


इनमें भी अच्छे अवसर हैं, इन क्षेत्रों की मांग बढ़ ही रही है। 

इसके अतिरिक्त रेडियो में भी अच्छे मौके होते हैं।



दोस्तों, हिंदी में ये कुछ मुख्य सेक्टर हैं जहां आप एक अच्छा कैरियर बना सकते हैं। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। 


आपके पास कोई सवाल है इससे सम्बंधित या इनमें से किसी खास विषय में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो कमेंट करके बताएं। उस पर हम एक विस्तृत लेख लेकर आएंगे।


ये भी पढ़ें

योग में कैरियर



Connect with us on

Facebook


Instagram


Youtube